Home #India #Nepal border जोगबनी बॉर्डर से आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक

जोगबनी बॉर्डर से आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक

13
0

रविवार को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए शनिवार को जोगबनी एसएसबी कैंप में पुलिस, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वाहिनी कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) ने की।

कमांडेंट ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है, इसमें सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से स्वयं शामिल होकर लोगों को प्रेरित करने की अपील की। यात्रा जोगबनी बॉर्डर बीसीपी गेट से सुबह 9:30 बजे शुरू होकर निर्धारित मार्ग से जोगबनी थाना तक जाएगी।

बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अनुशासन को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की सहभागिता रहेगी। सभी ने यात्रा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here