Home #Katihar rail mandal रामनवमी जुलूस में एनएफ रेलवे एम्पलाईज यूनियन का सेवा भाव, हजारों श्रद्धालु...

रामनवमी जुलूस में एनएफ रेलवे एम्पलाईज यूनियन का सेवा भाव, हजारों श्रद्धालु हुए लाभान्वित

119
0

रामनवमी के पावन अवसर पर कटिहार शहर में निकाले गए विशाल शोभायात्रा जुलूस के दौरान एनएफ रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा सेवा और समर्पण की एक मिसाल पेश की गई। यूनियन की ओर से बाटा चौक स्थित एक निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां
जिसमें श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस शिविर का संचालन यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार एवं केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में राहगीरों एवं जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल जल, शरबत, आम रस एवं जलजीरा का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने इस सेवा शिविर का लाभ उठाया और यूनियन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। यूनियन के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया।
इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here