रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कटिहार से तबादले के उपरांत अपने लोकप्रिय आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी गई। जिसके लिए आरपीएफ द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार की संध्या एक विदाई समारोह आयोजित की गई थी जिसमें भावुक माहौल के बीच लोकप्रिय आरपीएफ इंस्पेक्टर को उनके स्थानांतरण के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कटिहार के आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय दास और न्यू जलपाईगुड़ी के आरपीएफ सहायक कमांडेंट पूजा गावले मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से न केवल विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि सहकर्मियों एवं आम लोगों के दिलों में भी विशेष स्थान बनाया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ विभाग को प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर आरपीएफ सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक शायरी प्रस्तुत की गई—
“वर्दी की गरिमा को जिसने दिल से निभाया,
हर चुनौती को हँसकर जिसने अपनाया,
ऐसे कर्मठ इंस्पेक्टर को सलाम है हमारा,
जिन्होंने हर दिल में अपना स्थान बनाया।”
आयोजित विदाई समारोह का संचालन आरपीएफ के डिवीजनल इंस्पेक्टर रवि कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। जिन्होंने विदाई के अवसर पर कई गीत प्रस्तुत किया।
वही मौके पर आरपीएफ के दोनों सहायक कमांडेंट ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जहाँ भी जाएँगे, अपनी कार्यशैली और समर्पण से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कटिहार में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा और यहाँ के सहयोग एवं स्नेह को वे सदैव याद रखेंगे।
विदाई समारोह के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सभी ने बुके और माला पहनाकर टाइगर जिंदा है के जोशीले नारे के साथ स्मृति चिह्न भेट कर विदाई दी।
इस अवसर पर आरपीएफ के सीआईबी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डिविजनल इंस्पेक्टर रवि कुमार कनौजिया , सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार, बबलू कुमार ,मुक्ति शील सहित लगन देव कुमार, उदय कुमार, राजित यादव सहित रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि, आरपीएफ और जीआरपी के जवान आदि उपस्थित थे।
















