Home #Katihar rail mandal कटिहार में एन.एफ. रेलवे इंप्लॉई यूनियन द्वारा सौहार्दपूर्ण इफ्तार का आयोजन

कटिहार में एन.एफ. रेलवे इंप्लॉई यूनियन द्वारा सौहार्दपूर्ण इफ्तार का आयोजन

1
0

एन.एफ. रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की संध्या यूनियन परिसर में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इफ्तार कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना था। रोज़ा खोलने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और देश में शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंडल सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यूनियन द्वारा मनाया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
इफ्तार में पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here