Home #Katihar rail mandal कटिहार में रेलवे यूनियन का आंदोलन खत्म, कई मांगों पर बनी सहमती

कटिहार में रेलवे यूनियन का आंदोलन खत्म, कई मांगों पर बनी सहमती

1
0

एन.एफ. रेलवे एम्पलाइज यूनियन, कटिहार मंडल द्वारा सोमवार से चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आखिरकार प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद मंगलवार की रात 11.30 बजे शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। यूनियन द्वारा कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। जो दूसरे ही दिन 17 मार्च को डीआरएम किरेंद्र नरह की पहल पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकांश मांगों को वैध मानते हुए स्वीकृति दी गई और शीघ्र समाधान का आश्वासन के साथ समाप्त हो गया।
इसके बाद डीआरएम किरेंद्र नरह स्वयं धरना स्थल पहुंचे और मंडल मंत्री को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराए। जिसके बाद सभी यूनियन प्रतिनिधि अपने अपने घर लौट गए।
आंदोलन के प्रमुख परिणामों में लंबित एमएसीपी व प्रमोशन मामलों का निपटारा, प्रशासनिक समस्याओं का समाधान तथा रेलवे स्टाफ कैंटीन के पुनः संचालन जैसे अहम फैसले शामिल हैं।
इस संबंध में मंडल सचिव रजनीश कुमार ने इसे कर्मचारियों की एकजुटता की जीत बताते हुए सभी सहयोगियों व प्रशासन का आभार जताया।।
मौके पर केंद्रीय अध्य्क्ष पार्थो भौमिक, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान, केंद्रीय सहायक सचिव परविंदर सिंह ढिल्लोंन, केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेम शंकर , रुपेश कुमार, मण्डल मंत्री रजनीश कुमार, मण्डल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिँह अनुराग सौरभ, मुकुंद मिश्रा इंडल राय, मिर्त्युजय सिंह, विवेक कुमार, संतोष घोस, मिनजूर रहमान, बिराज प्रधान, प्रबीर दे, अबीरा चाकी, गौरी शंकर चौधरी,रोबिन सुब्बा, कौशिक उपाध्याय, महिला शाखा अध्यक्ष पवन कुमारी सैकड़ों की संख्या में यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here