एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार शाखा-1 के तत्वावधान में पहली बार आयोजित “स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” अंतर विभागीय T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 इन दिनों रेलवे ग्राउंड में पूरे शबाब पर है। रात के समय खेले जा रहे इस टूर्नामेंट ने रेलकर्मियों और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।
टूर्नामेंट में रेलवे के एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर दिन दो मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। दिनभर की ड्यूटी के बाद बड़ी संख्या में रेलकर्मी मैदान पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में खेल और उत्साह का अनोखा माहौल बन गया है।
रेलवे मैदान पर दर्शकों के बैठने के साथ-साथ खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे लोग आराम से मैच का आनंद उठा रहे हैं।
इस संबंध में मजदूर यूनियन के शाखा-1 के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि इस नाइट टूर्नामेंट का उद्देश्य रेलकर्मियों के बीच आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को खास बना रही है।
गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में मेडिकल बनाम मैकेनिकल और सिक्योरिटी बनाम इलेक्ट्रिक विभाग की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों ही मैच रोमांच से भरपूर रहे, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
वही आगामी 27 मार्च को स्टोर बनाम मैकेनिकल एवं ऑपरेटिंग बनाम कमर्शियल विभाग के बीच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। वही इस मैच का गुरुवार को नव पदस्थापित डीपीओ सहित कई रेल अधिकारियों ने लाइव आनंद लिया।
















