Home #Katihar rail mandal कटिहार रेल मंडल में चला विशेष टिकट जांच अभियान, 316 मामलों में...

कटिहार रेल मंडल में चला विशेष टिकट जांच अभियान, 316 मामलों में ₹1.75 लाख से अधिक जुर्माना

1
0

कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत कटिहार स्टेशन एवं मनिहारी टर्मिनल पर शनिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने किया।
मिली जानकारी के अनुसार इस सघन जांच के दौरान 316 मामलों का निपटारा करते हुए कुल ₹1,75,560 का राजस्व वसूला गया। अभियान में 22 टीटीई और आरपीएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी रही।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे। रेल प्रशासन द्वारा चलाए गए इस टिकट चेकिंग अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा एवं राजस्व हानि पर रोक लगाना था। इस टिकट चेकिंग में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार के अलावा सीटीआई रवि कुमार सहित दर्जनों वाणिज्य कर्मी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन जांच कीये। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here