Home #Katihar rail mandal कटिहार रेल मंडल में विकास की रफ्तार तेज | GM ने किया...

कटिहार रेल मंडल में विकास की रफ्तार तेज | GM ने किया आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन

1
0

एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी एक्सप्रेस से कटिहार पहुंचे, जहां डीआरएम किरेंद्र नराह के कुशल नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
रेल महाप्रबंधक ने अपने दौरे के दौरान सोमनार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में रिनोवेशन के बाद तैयार चार आधुनिक सूट रूम का उद्घाटन किया। रेल प्रशासन द्वारा इन कमरों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
वहीं, एनएफ रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रेल महिला समिति के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम के दौरान रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में सभी रेल अधिकारी साथ समीक्षात्मक बैठक भी किया।
कटिहार रेलवे ऑफिसर्स क्लब में उद्घाटन के बाद रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि
कटिहार रेल मंडल में इस प्रकार के विकास कार्यों और सुव्यवस्थित आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डीआरएम किरेंद्र नराह के नेतृत्व में मंडल लगातार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि डीआरएम किरेंद्र नराह के कुशल नेतृत्व में मंडल में न केवल आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
वही मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेलमंडल में रेल महाप्रबंधक का तीन दिवसीय निरक्षण के दौरान मंगलवार को रेल महाप्रबंधक द्वारा कटिहार–जोगबनी रेल खंड का निरीक्षण किया जाएगा जबकि बुधवार को कटिहार सहित न्यू जलपाईगुड़ी का निरक्षण किया जाएगा। जिस दौरान रेल महाप्रबंधक द्वारा बुधवार को कटिहार में सामुदायिक भवन, सीनियर इंस्टीट्यूट, क्रिकेट एकेडमी और सोलर प्रोजेक्ट सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ भी किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में रेल महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव के साथ पीसीएमई उत्तम प्रकाश, मैडम पीसीएमई करुणा प्रकाश, मैडम डीआरएम सह अध्यक्षा महिला रेल समिति निवेदिता नराह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह , सचिव मंजरी पाल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी सहित एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित सभी रेल अधिकारी मौजूद रहे। जहां आरपीएफ द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here