Home #Katihar rail mandal कटिहार में RPF ने विशेष ड्राइव के तहत की बड़ी कार्रवाई,अलग अलग...

कटिहार में RPF ने विशेष ड्राइव के तहत की बड़ी कार्रवाई,अलग अलग मामले में बच्चे का रेस्क्यू, शराब, रेल का चोरी का सामान सहित शातिर अपराधी को किया गया गिरफ्तार

1
0

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन अभियान के तहत आरपीएफ ने एक ही दिन में अलग अलग मामले में बड़ी सफलता हासिल कीया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन संख्या 01666 के कोच S-5 से एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम मो. मोमिन बताया, जिसकी मां उस नाबालिक को ट्रेन में छोड़कर उतर गई थी। जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित रूप से आरपीएफ द्वारा चाइल्डलाइन कटिहार को सौंप दिया गया।
वही आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुरेठा क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर कविता देवी और निरंजन कुमार शर्मा नामक दो लोगों को पकड़ा गया जो रिश्ते में पति पत्नी है। जिनके पास से रेलवे का चोरी का सामान भी बरामद किया गया। जिसमें रेल का कॉपर केबल, ईआरसी, फिश प्लेट सहित अन्य सामग्री शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6,200 है।
जबकि कटिहार रेलवे स्टेशन पर सघन जांच के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ₹15,000 रुपया का चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीआरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रेल थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार द्वारा चंदन कुमार नामक व्यक्ति को 10 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कारवाही हेतु रेल पुलिस को सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि आरपीएफ द्वारा की गई इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की प्रतिबद्धता एक बार फिर मिशाल बनकर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here