Home #katihar कटिहार में भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल...

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल | मेला से लौट रहे लोगों पर टूटा कहर

0
2

कटिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर एक भीषण सड़क हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों में महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मेला देखकर लौट रहे लोगों की पिकअप और तेज रफ्तार बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया और बसगढ़ा के बीच NH-31 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया।

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बस और यात्रियों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में करीब 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों में महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं, जिससे इस हादसे की भयावहता और बढ़ जाती है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप पर सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा के रहने वाले थे, जो मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इसी हादसे के दौरान एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाइक सवार सदानंद हसदा की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वे अपने बेटे के लिए लड़की देखने मरवा गांव आए थे और लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

बाइक पर सवार प्रमिला देवी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here