Home #Katihar rail mandal कटिहार रेलमंडल में सुरक्षा का हाईटेक कवच।100 से अधिक नए CCTV कैमरों...

कटिहार रेलमंडल में सुरक्षा का हाईटेक कवच।100 से अधिक नए CCTV कैमरों से होगी चौकस निगरानी

1
0

रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में कटिहार रेलमंडल ने बड़ा कदम उठाया है।
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार अब रेल क्षेत्र को हाईटेक निगरानी सिस्टम से लैस किया जा रहा है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल कटिहार रेलवे स्टेशन पर करीब 32 सीसीटीवी कैमरे प्रमुख स्थानों पर कार्यरत हैं। लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा 100 से अधिक नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर के हर कोने पर आरपीएफ पैनी नजर रखी जा सकेगी। अब आरपीएफ द्वारा सिर्फ कटिहार स्टेशन पर ही नहीं, बल्कि दलन, रौतारा, झौआ, सनौली, मणियां, झौआ, प्राणपुर, लाभा और दण्डखोरा समेत अन्य स्टेशनों पर भी रेल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे पूरे रेलमंडल में सुरक्षा का दायरा व्यापक हो गया है।
वहीं अब आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के चैंबर से अब उनके क्षेत्राधिकार के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर लगे कैमरों की डायरेक्ट मॉनिटरिंग की जा रही है। यह केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा।
आरपीएफ की इस पहल से रेल क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाएगा। गौरतलब हैं कि आरपीएफ शराब तस्कर के मामले में ड्रॉन कैमरा की मदद से काफी मामले का उद्भेदन में सफल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here