Home #Katihar rail mandal कटिहार रेलमंडल में बड़ा एक्शन: सैकड़ों बेटिकट यात्री पकड़े गए

कटिहार रेलमंडल में बड़ा एक्शन: सैकड़ों बेटिकट यात्री पकड़े गए

1
0

कटिहार रेलमंडल में डीआरएम किरेंद्र नरह के निर्देशानुर सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध लगातार सधन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाणिज्य अधिकारी एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में वाणिज्य टीम के साथ कटिहार पूर्णिया सेक्शन में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान सैकड़ों बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इस अभियान के दौरान रेल प्रशासन द्वारा लगभग आधे दर्जन ट्रेन को चेक किया गया। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने आम यात्रियों से अपील किया कि बिना टिकट यात्रा एक कानूनी अपराध है इसलिए वे उचित टिकट लेकर ही अपनी सुखद यात्रा को सुनिश्चित करें। कटिहार रेलमंडल में यह सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर सीटीआई रवि कुमार, पवन कुमार, सुमन कुमार, फूलों कुमार सहित दर्जनों वाणिज्य कर्मी मौजूद थे। गौरतलब है कि बीते वर्ष कटिहार रेलमंडल ने टिकट चेकिंग से सर्वाधिक रेल राजस्व प्राप्त कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here