Home #Katihar rail mandal कटिहार रेलवे अस्पताल परिसर में ‘अंबेडकर वाटिका’ का शुभारंभ, डीआरएम ने लगाए...

कटिहार रेलवे अस्पताल परिसर में ‘अंबेडकर वाटिका’ का शुभारंभ, डीआरएम ने लगाए पौधे

2
0

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत स्थानीय रेलवे अस्पताल परिसर में समानता, स्वाभिमान एवं न्याय के प्रतीक, भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को “डॉ. बी.आर. अंबेडकर वाटिका” का भव्य उद्घाटन डीआरएम किरेंद्र नरह द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया एससी एंड एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन, कटिहार डिवीजन, एन.एफ. रेलवे द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डीआरएम किरेंद्र नरह सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। इस वाटिका में सैकड़ों वृक्ष लगाए गए जिसके निर्माण से रेलवे परिसर में न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि यह कर्मचारियों एवं आम लोगों को प्रेरणा देने का भी कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी दामोदर राज के साथ बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here