Home #katihar विधान पार्षद अशोक अग्रवाल समेत 5 कॉ-आप्सन चयनित, कटिहार चैम्बर की बैठक...

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल समेत 5 कॉ-आप्सन चयनित, कटिहार चैम्बर की बैठक में बड़ा फैसला

2
0

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक में सत्र- 2026-28 की नई कार्यसमिति की कॉ- आप्सन के लिए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल सहित पांच कॉ- आप्सन चुने गए| इनके अलावा 21 लोगों का चुनाव सर्वसम्मति से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में किया गया| बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक सह चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम ने की| बैठक के आरम्भ में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया| कॉ- आप्सन के लिए चुने गए सदस्यों में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ मुकीम, बिमल सिंह बेंगानी, भुवन अग्रवाल और कटिहार के पूर्व विधान पार्षद मोहन लाल अग्रवाल शामिल हैं| विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद सिंह (अधिवक्ता), रंजीत जायसवाल, विनीता वाधवानी, अवंतिका परमार, श्याम अग्रवाल (अग्रवाल सिंथेटिक्स), अमित जायसवाल (विक्की), सौरभ अग्रवाल, यशस्वी अग्रवाल (अधिवक्ता), विष्णु अग्रवाल (सालमारी), आदर्श अग्रवाल (सालमारी), रवि आजाद (सेमापुर), ललित अग्रवाल (पूर्णिया), नीरज खेमका (पूर्णिया), मोती लाल शर्मा (फारबिसगंज), सुशील घोसाल (फारबिसगंज), अशोक गुप्ता (फारबिसगंज), दीपक समदरिया (फारबिसगंज), मौसम खंडेलवाल (नवगछिया), मनीष सराफ (मधेपुरा), किशन कुमार तुलसियान (खगड़िया) और श्रवण सराफ ( अमदाबाद, मनिहारी) शामिल हैं| विधान पार्षद सह निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here