विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने गोशाला स्थित पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर 500 से अधिक फल सहित अन्य सजावटी छोटे बड़े पौधे लगाए गए।
मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह ने आम लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी कर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील कीया।
डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
गौरतलब है कि कटिहार रेल मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्टेशनों, रेल कॉलोनियों एवं परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सीनियर डीएनसी प्रभात कुमार सिंह, सीनियर डीईई पंकज पाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी. दामोदर राज, डीसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।














