दस दिन पूर्व सीमा से सटे कोसी प्रदेश के झापा जिले के दमक नगरपालिका मे रहे रतुवा खोला के पुल के निचे मिले युवति के शव को हत्या कर फेकने के आरोप मे अररिया जिले के भरगमा निवासी एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 21वर्षीया रोमा (रमा) तिवारी के हत्या के आरोप मे कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर, नेपाल पुलिस प्रदेश पुलिस कार्यालय धरान सुनसरी व इलाका पुलिस कार्यालय दमक की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल को सुक्ष्म निगरानी , प्राविधिक विश्लेषण तथा वारदात स्थल के आस पास के CCTV फुटेज के अध्ययन एवम विश्लेषण के क्रम मे घटना मे संलग्न व्यक्ति का पहचान किया था । जिसमे अररिया जिले के सिरसियाकला ग्राम पंचायत निवासी थाना भरगामा के 34 वर्षीय राकेश कुमार पण्डित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है!
टायल्स मिस्त्री का करता था काम
झापा जिला की एसपी बसुंधरा खड्का ने देर संध्या पत्रकार सम्मेलन कर बताई की आरोपी दमक मे रह कर टाईल्स मिस्त्री का काम करता था घटना के दिन मृतक युवती के साथ अनैतिक कार्य के बाद हुए पैसे के विवाद मे हत्या कर शव को नदी मे फेकने की बात आरोपी ने स्वीकार किया है पुलिस के अनुसार आरोपी को इसके दमक स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया है आरोपी के पास से एक भारतीय नम्बर कि बाइक तीन मोबाइल एक नेपाली मोटर सायकल बरामद किया गया है














