Home #Araria 122 रन का लक्ष्य, 14वें ओवर में जीत! 5वीं वाहिनी ने मारी...

122 रन का लक्ष्य, 14वें ओवर में जीत! 5वीं वाहिनी ने मारी बाजी

2
0

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत के सेनानायक
सुरेन्द्र विक्रम, के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय में 03 दिवसीय अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सेनानायक सुरेंद्र विक्रम ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया ताकि अंतर वाहिनी स्तर पर एक सशक्त टीम का चयन कर आगामी अंतर क्षेत्रक क्रिकेट प्रतियोगिता में भेजा जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन 08 जून से 10 जून 2026 तक किया जा रहा है। पहले मैच में 5वीं वाहिनी, चम्पावत ने टॉस जीत कर 11वीं वाहिनी डीडीहाट को पहले बल्लेबाजी करने के लिए निमंत्रित किया | 11वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए 5वीं वाहिनी चम्पावत, ने 14वें ओवर में आरक्षी/सामान्य महेंद्र खगड़िया के तूफानी अर्द्धशतकिय पारी की बदौलत 03 विकेट से मैच जीत लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here