Home Uncategorized स्वर्गीय एसीजेएम मनीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय एसीजेएम मनीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

1
0

कटिहार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ व न्यायालय कर्मियों के द्वारा कटिहार में पदस्थापित अवर न्यायाधीश मनीष कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को।शोक मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिला जज श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कुमार एक अच्छे न्यायिक प्राधिकारी के साथ-साथ बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन हो जाने से न्यायिक क्षेत्र में अपूरणीय छति हुई है। उनके तेल चित्र पर न्यायिक प्राधिकारी, अधिवक्ता व कर्मियों के द्वारा फूल माला अर्पित करते हुए मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला जज श्री रणवीर सिंह के साथ एडीजे संदीप मिश्रा ,आशुतोष राय ,सुनील कुमार सिंह, द्विजेंद्र कुमार, एक्साइज जज संजय कुमार, लोक अदालत के सचिव कमलेश सिंह देबू, एसीजेएम कुलदीप श्रीवास्तव, मुंशीफ राहुल कुमार दत्ता , रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव, न्यायिक पदाधिकारी पूजा सिंह, आशीष कुमार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव , सचिव विजय कुमार झा सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारी , अधिवक्ता व न्यायालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।सभी ने स्वर्गीय मनीष कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।गौरतलब है कि एक दिन पूर्व उनका आकस्मिक निधन हो गया था। जिस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपने को नए कार्य से अलग रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here