Home #katihar बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं...

बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

55
0

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सउद आलम उपाध्यक्ष पंचायती राज कटिहार बिहार द्वारा किया गया।धरना प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आलम ने कहा कि निति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार काफी पिछड़ा राज्य हैं। वही कॉग्रेस नेता जयनन्दन मंडल ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए जिसको लेकर बीडीओ मनीषा कुमारी को मांग पत्र सौंपा गया।इस दौरान धर्म लाल मंडल, एजाजुल हक,मो मैनूल हक,मो फैजुद्दीन, सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here