कटिहार जिला के अमदाबाद में 24 घंटे के बाद नदी में डूबे 19 वर्षीय युवक की शव बरामद परिजनों ने बताया कि मेरा पुत्र, सरवन कुमार, घर पर खाना खाने के बाद बैठा था जब अचानक किसी का कॉल आया और वह घर से बाहर निकल गया। कई घंटों बाद, सूचना मिली कि वह स्नान करने के दौरान नदी में डूब गया है। इस खबर के बाद, परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और काफी खोजबीन की, लेकिन सरवन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अंचल अधिकारी और थाना अध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन ने SDRF टीम को बुलाया। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सरवन कुमार की खोजबीन शुरू की, लेकिन कई घंटे की कोशिशों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंततः SDRF टीम ने 24 घंटे के भीतर सरवन कुमार के शव को नदी से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इसकी सूचना अमदाबाद पुलिस को दी गई सूचना मिलते हैं अहमदाबाद थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु अपने पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। इधर सरवन कुमार की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
















