कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 मलिकपुर गांव में आज सुबह लगभग 9:00 बजे अचानक आग लग गई। तीन परिवार के नगद एवं आभूषण सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लपटों को देखकर गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।आग की लपटे देखकर ग्रामीण शोर मचाया और मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। ग्रामीणों व दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया है। तब तक सारा सामान जलकर और राख बन गया था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अंचलापदाधिकारी श्यामसुंदर साह को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया तथा तुरंत रिपोर्ट देने को कहा।वही अंचलाधिकारी श्यामसुंदर साह ने तुरंत अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।अंचलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।अभी तत्काल राहत सामग्री में कट दिए जा रहे हैं, जिसमें पहनने के लिए कपड़े एवं अन्य सामग्री है । सरकारी नियम के अनुसार पीड़ित प्रकार को मुआवजा राशि भी उनके खाते में हस्तांतरित किए जा रहे हैं। वही पीड़ित परिवार धनंजय महालदार, प्रमोद महालदार, चंद्रशेखर महालदार, तेतो देवी ने कहा कि घर का पूरा सामान सहित दो मोटरसाइकिल एवं घर का नगद राशि जेवरात सब जलकर राख हो गया।
















