Home #katihar आदिवासी महिलाओं ने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का किया प्रयास राजस्व...

आदिवासी महिलाओं ने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का किया प्रयास राजस्व विभाग और पुलिस की निष्क्रियता से दबंगों का हौसला बुलंद

39
0

बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी में दबंग भू माफियाओं द्वारा गरीब दलित आदिवासियों की जमीन हड़पने का खेल जोरों से चल रहा है राजस्व विभाग और पुलिस की निष्क्रियता से हौसला बुलंद है दबंग आए दिन गरीबों की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई का आदेश देते है की किसी भी कीमत पर गरीबों की जमीनों पर कोई दबंग कब्जा न करने पाए।जिम्मेदार राजस्व विभाग और पुलिस मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाने में व्यस्त है।
बताते चले की ताजा मामला कटिहार के ऑफीसर कॉलोनी से सामने आया है।जहां एक साथ 10 आदिवासी महिलाओं ने समाहरणालय गेट पर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। महिलाओं ने एक साथ सामूहिक आत्मदाह करने की कोशिश की है। महिलाओं ने समाहरणालय के गेट पर अपनी शरीर पर डीजल छिड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं को ऐसा करने से रोक लिया है।जानकारी अनुसार कटिहार में एक दर्जन से अधिक आदिवासी महिलाओं ने डीजल तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। सहायक थाना क्षेत्र के समाहरणालय गेट के सामने महिलाओं ने अपने शरीर पर डीजल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जमीनी मामलों से नाराज महिलाओं ने ये बड़ा कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि, दबंगों के द्वारा आदिवासी महिलाओं की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर किया गया है और इस पर प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुआ है। इसी को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने समाहरणालय गेट के सामने सामूहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने सभी महिलाओं को सुरक्षित स्थान मे ले जाकर मामले पर पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने पर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here