Home #katihar मनिहारी में बिजली विभाग का विशेष कैंप: 10 आवेदन प्राप्त, विद्युत विपत्र...

मनिहारी में बिजली विभाग का विशेष कैंप: 10 आवेदन प्राप्त, विद्युत विपत्र सुधार, नए कनेक्शन और पोल-तार लगाने की मांग

54
0

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की मनिहारी शाखा ने विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष कैंप आयोजित किया। इस कैंप का उद्देश्य विद्युत विपत्र में त्रुटियों को सुधारना, स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी देना, नया कनेक्शन प्रदान करना और अन्य बिजली सुविधाओं के त्वरित निदान के लिए आवेदन स्वीकार करना था। कैंप शनिवार को मनिहारी ब्लॉक कैंपस में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया।

इस दौरान, कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 7 आवेदन विद्युत विपत्र में सुधार के लिए, 2 नए कनेक्शन के लिए और 1 नया पोल एवं तार लगाने के लिए थे। कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने यह जानकारी दी। कैंप में उनके साथ अजय कुमार (कार्यपालक सहायक) और मुकुंद कुमार (स्मार्ट मीटर एजेंसी के प्रतिनिधि) भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here