आज पूरे देश के साथ साथ कटिहार में भी विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया, इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत ऑटो सर्विस, इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के प्रांगण में विश्वकर्मा के साथ साथ भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्म दिन मनाया गया। कटिहार एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल मेयर उषा देवी अग्रवाल और भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काट कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्म दिन मनाया। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने भाजपा महिला नेत्री को तो वहीं एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने नेता और कार्यकर्ता को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर अपने हाथों से केक खिला कर खुशी का इजहार किया। वहीं एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि हमारा देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है, और पूरे देश में चौमुखी विकास हो रहा है।
















