कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र सहित राजवाड़ा और रौतारा पंचायत मे अनन्त चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा एक ही दिन होने से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
भादप्रद् मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मानने वाला पर्व अनन्त चतुर्दशी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व हर वर्ष भादप्रद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इसके निहित भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा अर्चना कर व्रत रखने का विधान है। मान्यता है की अनन्त चतुर्दशी का पूजा व व्रत करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर श्रद्धालु अपने हाथों मे चौदह गांठों वाला अनंत धागा बांधकर सुख समृद्धि का कामना किया वहीं प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना धूमधाम के साथ किया गया। गैराज आदि मे देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर तो वाहन चालक अपने वाहनों का पूजा अर्चना किया। विश्वकर्मा पूजा पर कई जगहों पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
















