बिहार कैडर के चर्चित IPS अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे ने दिया इस्तीफा
अपने इस्तीफा की जानकारी आज शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पेज पर दी. एक सप्ताह पहले ही शिवदीप लांडे का तबादला मुजफ्फरपुर रेंज आई जी से पूर्णिया रेंज आईजी के पद पर हुआ था. उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है की” 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षो मे मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल मे कोई त्रुटि हुई हो तो मै उसके लिए क्षमा प्रार्थी हु. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्याग पत्र दिया परन्तु बिहार मे ही रहूँगा और आगे भी बिहार ही मेरी कर्मभूमि रहेगी.
















