Home #katihar जागो इंडिया फाउंडेशन ने 100 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों में बांटी...

जागो इंडिया फाउंडेशन ने 100 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों में बांटी राहत सामग्रियां

48
0

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा पंचायत में जागो इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने 100 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ से प्रभावित इन इलाकों में फाउंडेशन की टीम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद घर-घर जाकर सामग्री का वितरण किया। इस वितरण अभियान में तनवीर आलम, शाहजहां आलम, अरुण कुमार वर्मा, नूर आलम, मो. सऊद, सईदूर रहमान और मनीरुल हक जैसे मुख्य सदस्य शामिल थे।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और पीड़ितों को मदद की सख्त जरूरत है। हालांकि, जागो इंडिया फाउंडेशन को फंड की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आर्थिक सहायता की अपील की है ताकि अधिक से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here