गांधी जयंती के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जन योजना अभियान को गति देने पर चर्चा किया गया। वहीं लोगों को पर्यावरण,स्वच्छता व नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। वरीय उप समाहर्ता अभिषेक किशोर ने बताया की नशा मुक्ति को लेकर जन जागरूकता लाई जा रही है। वहीं जल जीवन हरियाली के तहत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पंचायत क्षेत्र के लोगों से आवास योजना, जल जमाव,बिजली आदि की मिली समस्या को जल्द ही जिला स्तर से निदान किया जायेगा। पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू ने बताया की बलुआ पंचायत को विकसित पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विशेष ग्राम सभा में समस्याओं के निदान हेतु कई स्टॉल लगाए गए थें। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,बीपीआरओ,पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की सहित अन्य कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थें।