Home #katihar महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कटिहार शहर के विभिन्न पूजा पंडाल का...

महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कटिहार शहर के विभिन्न पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

59
0

नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति एल. डब्ल्यू. सी.क्लब ,यज्ञशाला पूजा समिति, दौलतराम चौक पूजा समिति, लीडर क्लब पानी टंकी चौक, सन ऑफ़ इंडिया क्लब 2 नंबर कॉलोनी, संग्राम संघ ड्राइवर टोला, एवं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दूर्गा स्थान चौक, सहित कई पूजा पंडालों का निरीक्षण कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कर विभिन्न पूजा पंडाल समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था/साफ सफाई, एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान सड़कों के मोटरेबुल कार्य एवं जाम नालों की सफाई को जल्द पूरा करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दी। इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा अभियान को छठ तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इस बार पूजा पंडालों में नगर निगम द्वारा “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाया जाएगा, ताकि पूजा पंडालों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही जिन पूजा-पंडालों में साफ-सफाई एवं विधि-व्यवस्था सबसे अच्छी रहेगी उनको पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
इस मौके पर उप महापौर मंजूर खान, वार्ड पार्षद चांदनी देवी, रूबी देवी, संतोष देवी, कमल ठाकुर, भरत पौदार, राजू मांझी, पप्पू चौधरी, बासी दा, नगर निगम के पदाधिकारी अमर झा, कैलाश चौधरी, राजीव चाकी, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह, प्रभाकर झा, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर निगम के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here