जीना करानो अमेरिकी प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जो डिज्नी के खिलाफ एक कानूनी मामले में आगे बढ़ रही हैं। यह मामला 29 सितम्बर, 2025 में अदालत में शुरू होगा। दरअसल, जीना को 2021 में उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण डिज्नी की ‘द मंडलोरियन’ से निकाल दिया गया था। उनके कुछ विवादास्पद ट्वीट्स और कमेंट्स ने लोगों काफी ध्यान अपनी ओर काफी आकर्षित किया था, जो उनको काम से हटाने की वजह बने।
जीना का कहना है कि उन्हें ‘द मंडलोरियन’ से गलत तरीके से निकाला गया। यही वजह है कि उन्होंने इस मामले को अदालत में लाने का निर्णय लिया। जीना का आरोप है कि डिज्नी ने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया है। जीना के वकीलों ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल का करियर गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है। कई लोग इसे कला और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच के संघर्ष के रूप में देख रहे हैं। जीना का मामला उन सवालों को उठाता है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के कारण किसी व्यक्ति को उनके पेशेवर जीवन में कैसे नुकसान हो सकता है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश शेरिलिन पीस गार्नेट ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा, “इस मामले में पक्षों की दलीलों, संबंधित कानून और रिकॉर्ड पर विचार करने के बाद, न्यायालय डिज्नी की याचिका को खारिज करता है।”
जीना जॉय करानो एक अमेरिकी अभिनेत्री और पूर्व मार्शल आर्ट कलाकार हैं। उन्होंने 2006 से 2009 तक एलीट एक्सट्रीम कॉम्बैट और स्ट्राइकफोर्स में प्रतिस्पर्धा की, जहां उन्होंने 7-1 का रिकॉर्ड बनाया। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘महिलाओं के MMA का चेहरा’ कहा जाने लगा।
इस मुकदमे का नतीजा केवल ‘द मंडलोरियन’ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अदालत इस मामले को कैसे देखती है और क्या जीना को अपने दावे में सफलता मिलती है। जीना करानो के मामले में आगे क्या होता है यह देखना सभी के लिए रोमांचक होगा। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे व्यक्तिगत राय और पेशेवर करियर के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है। इस मामले का प्रभाव आने वाले समय में यह साफ हो जाएगा।
















