बिहार में पहली बार राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक वूमेन’एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होने जा रहा है।
आयोजित होने वाली विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का ट्राॅफी गौरव यात्रा के कटिहार पहुंचने पर जिला प्रशासन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इसको लेकर खेल भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन सहित कई वरीय अधिकारियों ने उनके स्वागत को यादगार बनाया, मौके पर डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि कटिहार की पावन भूमि पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है, यह ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी, जो बिहार के सभी जिलों से होकर गुजरेगी, इस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में यह खेल प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में आयोजित किया जा रहा है, एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस चैंपियन ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला टीम हिस्सा ले रही हैं, राजगीर में स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे, भारत 2023 में विजेता रहा है, ऐसे में इस बार भी अपना देश इस चैंपीयन पर कब्जा जमाने के लिए आतुर है, जिसका हौसला अफजाई जरूरी है। मौके पर जिला खेल संघ के सभी सदस्य मौजूद है
















