गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा पुलिस मूसापुर नहर पुल के पास से स्कॉर्पियो के चालक के जींस के पॉकेट से एक सौ ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति स्कॉर्पियो से स्मेक लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस पी एस आई मन्नू ओझा ने सदलबल के साथ थाना क्षेत्र के मूसापुर नहर पुल के पास पहुंचकर शक के आधार पर एक स्कॉर्पियो को रोका तो चालक उतर कर भागने लगे पी एस आई मन्नू ओझा ने खदेर कर पकड़ लिया और तलाशी लिया गया तो स्कॉर्पियो के चालक बमबम कुमार उम्र 22 वर्ष ग्राम सादलपुर कला, थाना रौतारा, जिला कटिहार के जींस के पैकेट से एक सौ ग्राम स्मेक बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्मेक बरामद होते ही स्कॉर्पियो के चालक बमबम कुमार उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया तथा स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्मेक तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
















