Home #katihar नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी का तस्वीर हटाकर उपमुख पार्षद की तस्वीर...

नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी का तस्वीर हटाकर उपमुख पार्षद की तस्वीर दोबारा लगाई गई

45
0

कोढ़ा नगर पंचायत में छठ पूजा के शुभ अवसर पर जगह-जगह बड़े होर्डिंग लगाए गए थे, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी रूपा कुमारी का फोटो भी लगाया गया था। हालांकि, दो दिन बाद यह तस्वीर हटाकर उपमुख पार्षद रंजना राजन का फोटो उक्त जगह लगा दिया गया। मामले में इस बदलाव पर कार्यपालक पदाधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डीएम साहब के आदेश के बाद उनकी तस्वीर हटाई गई। वहीं उप मुख्य पार्षद के पति ने बताया कि चूंकि उपमुख पार्षद अत्यंत पिछड़ी जाति से हैं, उनकी तस्वीर हटाकर कार्यपालक पदाधिकारी की तस्वीर लगाई गई थी, लेकिन आदेश के बाद पुनः उप मुख्य पार्षद का फोटो लगाया गया। इस घटना ने सरकारी पैसों के दुरुपयोग का प्रश्न खड़ा कर दिया है। सरकारी पैसे से बने इन होर्डिंग्स को बार-बार बदलना कहीं न कहीं सरकारी पैसे का दुरुपयोग माना जा रहा है। इस मामले पर जब मुख पार्षद धीरज कुमार सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बुद्धिजीवियों ने इस मामले पर जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here