हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में खेल मैदान को लेकर उप विकास आयुक्त ने स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत मे एक खेल मैदान बनने वाला है। जिसका स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। नौ लाख से नौ लाख 50 हजार तक की राशि से खेल मैदान को बनाया जाना है। जिसमें बास्केट बॉल,बॉलीबॉल,बैडमिंटन कोर्ट,रनिंग ट्रैक और एक स्टोर रूम बनाया जाना है। इसके अलावे बड़ा खेल मैदान हो तो उसके लिए खोखो,कबड्डी आदि के लिए भी तैयार किया जाएगा। वहीं मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि खेल मैदान बनने को लेकर रामपुर और जगरनाथपुर पंचायत का स्थल निरीक्षण किया गया,जिसमे रामपुर पंचायत के हसनगंज और जगरनाथपुर पंचायत मे बघुआकोल मे खेल मैदान का स्थल चयन किया गया है। खेल मैदान के लिए ढाई एकड़ से चार एकड़ तक भूमि की जरूरत है। न्यूनतम एक एकड़ से अधिक भूमि पर खेल मैदान बन सकता है। इस मौके पर पीआरएस सहित अन्य क्रमी मौजूद थें।
















