मनिहारी थाना कांड संख्या 228/2024 के प्राथमिक आरोपी मो. सगीर को मनिहारी पुलिस ने बीती रात रसूलपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
मनिहारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के ठगी के शिकार बने कुछ ग्रामीणों ने जालसाजों के इकट्ठा होने की सूचना दी थी। साथ ही पुलिस के आने तक उन जालसाजों को रोक रखा था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने मौके से दो जालसाजों को धर दबोचा था। लेकिन गुरुवार को पकड़ा गया प्राथमिकी आरोपी मो. सगीर, पिता अब्दुल हक, भाग निकला था।
मनिहारी पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 228/2024 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से ग्यारह मोहर, बारह मोबाइल सिम कार्ड, पॉयस मशीन, विभिन्न वोटर कार्ड, फिंगरप्रिंट की क्लोन, क्यूआर स्कैनर, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, मो. सगीर का पासपोर्ट (नंबर: 35007723), लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे।
मो. सगीर ने पासपोर्ट के माध्यम से किन-किन देशों की यात्रा की है, इसका खुलासा अभी बाकी है। गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर एसआई गौतम कुमार, एसआई अरुण कुमार और अंजनी कुमार ने फरार चल रहे जालसाजी के मुख्य सरगना मो. सगीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
















