Home #katihar हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

80
0

मनिहारी थाना क्षेत्र के कांड संख्या 140/24 (हत्या के प्रयास) के तहत पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हिरदय महतो (पुत्र स्व. वशिष्ठ महतो), राममैगर महतो (पुत्र रामाधार महतो), और बेचू महतो उर्फ रामबच्चन महतो (पुत्र स्व. रामाशीष महतो) शामिल हैं। तीनों अभियुक्त झारखंड के साहिबगंज जिले के मखमूलपुर लालबथानी गांव, थाना मुफस्सिल के निवासी हैं।

पुलिस ने विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here