बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार पहुंचे । जहां जिला प्रशासन की और से जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कटिहार जिले में कुल 166 . 69 करोड़ रुपए की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया ।
कटिहार के अहमदाबाद प्रखंड की गोगाबिल झील का हवाई सर्वेक्षण किया, राजेंद्र स्टेडियम, अल्पसंख्यक छात्रावास कार्यक्रम, और कोढा प्रखंड के रामपुर पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। वही इसके अलावा बैडमिंटन तथा वॉलीबॉल, कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के साथ पंचायत सरकार भवन, मनरेगा भवन ,पैक्स भवन तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि का निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिया गया। इसी कर्म में राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण किये और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुको को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया।
कटिहार जिले में सीएम नीतीश कुमार ने कई घोषणायें किया है। जिसमे गोगाबील झील का संरक्षण किया जायेगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, कटिहार में राजेन्द्र स्टेडियम को स्र्पोट्स कम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जायेगा, आजमनगर प्रखंड में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्यिकरण किया जायेगा, राजेन्द्र प्रसाद पथ से मिरचाईबाड़ी रोड तक आर०ओ०बी० एवं एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जायेगा, कटिहार नगर निगम के अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा, कटिहार में जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा, कटिहार जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा डडखोरा प्रखंड में प्रखंड-सह -अंचल कार्यालय- सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशलनेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं इस दौरान एस पी श्री शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काफिला के साथ बीएमपी स्थित हेलीपैड से पटना के लिए रवाना हो गए। मौके पर अन्य मंत्री गण के अलावा एनडीए के सभी नेतागण आदि मौजूद थे ।
















