जन सुराज अभियान के तहत पूर्णिया प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पूर्व सांसद उदय सिंह जी के आवास पर आयोजित की गई।
इस अहम बैठक में खुद जन सुराज के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर जी भी शामिल हुए।
पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार – सीमांचल के इन चार ज़िलों के वरिष्ठ पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे और क्षेत्र के विकास पर गंभीर मंथन हुआ।
बैठक में जन सुराज पार्टी के निर्माण की दिशा, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशांत किशोर और पूर्व सांसद उदय सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जन सुराज के सिद्धांतों और जनभागीदारी के मॉडल को मजबूती से ज़मीन पर उतारने का आह्वान किया।
जन सुराज का उद्देश्य है एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था को जन्म देना जो आम जनता की भागीदारी से चले, और जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास की गारंटी हो। सीमांचल के इन चारों जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस उद्देश्य को साकार करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया।
















