Home #katihar भीषण गर्मी में पेड़ का छांव बना सहारा

भीषण गर्मी में पेड़ का छांव बना सहारा

79
0

कटिहार जिला के हसनगंज में विगत दिनों से प्रचंड धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन के दस बजे ही तेज धूप भरी दोपहर का अहसास कराने लग जाता है। इंसान तो इंसान पशु–पक्षी भी इस गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। बारिश नही होने से गर्मी का ऐहसास और ज्यादा हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण मजदूर काम पर नही जा पा रहे हैं। इस भीषण गर्मी मे लोगों को पेड़ का महत्व समझ आने लगा है। गर्मी से राहत पाने के लिए क्षेत्र में लोग पेड़ के नीचे आराम करते देखे जा रहे हैं। बता दें की पूर्व के समय लोग खेत खलिहानों में पेड़ लगाकर रखा करते थें। ताकि गर्मी के मौसम में खेती खलिहानी में राहत मिल सके। लेकिन बदलते जमाने में लोग ज्यादा आमदनी पाने के उद्देश्य से पेड़ के नीचे भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए खेत खलिहानों से पेड़ों को हटाना शुरू कर दिया,और आज नतीजा है की दूर दराज में बचे ऐसे पेड़ ही इस प्रचंड गर्मी में किसान,मजदूर आदि लोगों को राहत दे रही है। कई किसान अब अपने खेत में कम से कम एक पेड़ लगाने की बात कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here