Home #katihar कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने...

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने दिया योगदान

26
0

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने योगदान दिया है। इसके पूर्व वे प्रयागराज में एएससी आरपीएफ के पद पर पदस्थापित थे। कटिहार के नए आरपीएफ कमांडेंट 2020 बैच के आईआरपीएफएस अधिकारी है। जो शुरू से ही काफी अनुभवी और लोकप्रिय रहे है।
कटिहार रेलमंडल मे नए आरपीएफ कमांडेंट के योगदान फलस्वरूप आरपीएफ के सहायक कमांडेंट मो फरीद द्वारा उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। गोरतलब है की पूर्व आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के सेवानिवृत्त के बाद से आरपीएफ सहायक कमांडेंट मो फरीद डीएससी के प्रभार में भी थे।
वही पदभार ग्रहण करने के बाद आरपीएफ के नए कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा करना है। रेल में आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करती है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है। जिसके लिए आरपीएफ शुरू से तत्पर है।आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि आरपीएफ, चेकिंग दल और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से मिलकर काम करेगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने योगदान फलस्वरूप कहा कि शुक्रवार को वे कटिहार रेलमंडल में योगदान दिए है और उसके बाद आरपीएफ के सुरक्षा अधिकारीयो के साथ बैठक करते हुए वे रेल छेत्र अंतर्गत सभी कार्यकलापों आदि की समीक्षा करते हुए वर्तमान वस्तु स्तिथि से अवगत हो रहे है जिससे जरूरत पड़ने पर रेल छेत्र में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ साथ अपराध नियंत्रण की दिशा की नई रूप रेखा तैयार की जा सके। बाद में आरपीएफ कमांडेंट द्वारा रेलवे कॉलोनी ओटी पारा स्थित आरपीएफ बैरक का निरक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार सहित सुरक्षा के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here