Home #katihar कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक, पटना महारैली की तैयारी शुरू

कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक, पटना महारैली की तैयारी शुरू

10
0

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक कटिहार में जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अंगत कुशवाहा मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महासचिव राजीव जायसवाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार में संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार को लेकर जनजागरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में 5 सितंबर को पटना में मिलर स्कूल मैदान में महारैली आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक बुलाई गई।

अंगत कुशवाहा ने बताया कि यह रैली शहीद जगदेव बाबू की शहादत दिवस पर होगी, जिसमें राज्यभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि कटिहार से 500 से अधिक कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे और इसे सफल बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here