Home #Katihar rail mandal आज संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कटिहार में...

आज संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कटिहार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

17
0

आज संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कटिहार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री किरेंद्र नरह ने की।
सैकड़ों रेलकर्मियों की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक ने भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य-परायणता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न रेल यूनियनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने कार्य तथा आचरण में बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य, कार्मिक, संचालन, विद्युत, यांत्रिक एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
संविधान दिवस का यह आयोजन न केवल कर्मचारियों को उनके मूल कर्तव्यों की याद दिलाता है बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में रेलवे परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here