Home #katihar कटिहार रेल मंडल में सघन टिकट जांच अभियान—312 बिना टिकट पकड़े गए,...

कटिहार रेल मंडल में सघन टिकट जांच अभियान—312 बिना टिकट पकड़े गए, रेलवे को मिला 2.17 लाख से अधिक राजस्व

12
0


कटिहार। मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के निर्देश पर कटिहार रेल मंडल में लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 .11.2025 दिन बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 15484,15621,12514,15720,
15483,75755,12487 सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में गहन जांच की गई। वाणिज्य टीम ने प्लेटफॉर्म, कोचों और विभिन्न सेक्शनों में व्यापक चेकिंग की।

जांच के दौरान 312 बिना टिकट यात्रियों में से 113 यात्रियों से कुल ₹2,17,420 का जुर्माना वसूला गया, वहीं 199 अनियमित यात्रियों पर भी दंड अधिरोपित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल में चल रहे ऐसे सघन टिकट जांच अभियान यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। इससे न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि यात्री सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और नियमबद्ध बनाई जा सके।

इस विशेष अभियान में स्क्वाड–A, स्क्वाड–B और स्क्वाड–C की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें दो कमर्शियल इंस्पेक्टर, चार मुख्य टिकट निरीक्षक, 11 टिकट जांच परीक्षक और RPF के दो जवान तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here