गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली. गिरफ्तार आरोपी जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिले के नेपाल भारत सीमा मे पुलिस ने रात में दो गांजा तस्करों को गोलीबारी कर गिरफ्तार किया है नेपाल पुलिस ने मोरंग के जहदा गांव पालिका के सीमावर्ती इलाके के पास गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए गोलीबारी करने की बात पुलिस ने की है मोरंग पुलिस एसपी कवित कटुवाल ने पुष्टि करते हुए कहा की गोलीबारी करते हुए दो भारतीय नागरिकों को 330 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है एसपी कटुवाल के अनुसार शनिवार रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को सुचना मिली थी की नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के पास जहदा गांव पालिका से गांजा की तस्करी हो रही है सुचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा गांजे के कारोबारी को रुकने के लिए कहा जहा पुलिस को देखकर दो भारतीय नागरिक अपने सिर पर रखे गांजे से भरे थैले को फेंककर भागने लगे.उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने अपने पास रहे पिस्तौल से एक राउंड हवाई फायरिंग की. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारत के अररिया जिले के चंदामोहन निवासी 24 वर्षीय अबुल हसन व 30 वर्षीय सोहेल खान को गांजा तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने की बात मोरंग एसपी कवित कटुवाल ने कही है!
















