नव वर्ष 2026 को लेकर आम हो या खास, हर कोई इस बार भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में जश्न मनाना चाहता है।
ऐसे में भारत-नेपाल सीमा से महज़ 60 किलोमीटर दूर, हिमालय की गोद में बसा नेपाल का खूबसूरत पर्यटन स्थल भेडेटार, सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
यहाँ बादलों के बीच आपका स्वागत करने को तैयार है — होटल मंशान्त व्यू।
नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर देश-विदेश के पर्यटक हिमालयी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।
भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल का भेडेटार क्षेत्र, इन दिनों सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
भेडेटार में प्रवेश से पहले ही हिमालय की खूबसूरत वादियाँ, घने बादल और ठंडी हवाएँ पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।
इन्हीं वादियों के बीच स्थित होटल मंशान्त व्यू, नए साल के जश्न के लिए खास तैयारियों के साथ सैलानियों के स्वागत को तैयार है।
होटल की संचालिका सबीना श्रेष्ठ मोकतान बताती हैं कि
नव वर्ष हो या कोई खास मौका, भारत से आने वाले अतिथियों के लिए यहाँ विशेष व्यवस्था की जाती है।
यहाँ से बादलों के बीच पूरा धरान शहर दिखाई देता है, जो अपने-आप में एक अद्भुत अनुभव है।”
उन्होंने बताया कि होटल में
पारंपरिक नेपाली संगीत
स्थानीय और भारतीय स्वाद के व्यंजन
साफ-सुथरी और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था
की गई है, ताकि पर्यटक नए साल का जश्न यादगार बना सकें।
बादलों के बीच उगता सूरज, हिमालय की वादियाँ और सांस्कृतिक माहौल
भेडेटार को नव वर्ष 2026 के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बना रहा है।
अगर आप भी इस नए साल कुछ अलग, सुकून भरा और यादगार अनुभव चाहते हैं,
तो नेपाल का भेडेटार और होटल मंशान्त व्यू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
















