Home #Katihar rail mandal कटिहार स्टेशन पर रेल दुर्घटना को लेकर आरपीएफ की मॉक ड्रिल,यात्रियों को...

कटिहार स्टेशन पर रेल दुर्घटना को लेकर आरपीएफ की मॉक ड्रिल,यात्रियों को दिया जागरूकता संदेश

12
0

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को यह जागरूक करना था कि दुर्घटना के दौरान किस प्रकार त्वरित और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाता है।
कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार यह मॉक ड्रिल आरपीएफ एवं आरपीएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन की बोगी से यात्रियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
आयोजित मॉक ड्रिल का नेतृत्व आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर अवेदनानंद सिंह ने किया। जिनके द्वारा लगातार यात्रियों को जागरूकता के दिशा में उद्घोषणा किया जा रहा था। वही ड्रिल में आरपीएफ एवं आरपीएसएफ के अधिकारी-जवानों के साथ-साथ रेल अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस टीम भी पूर्व-तैनात रही। जिसमें रेल प्रशासन के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने समन्वित ढंग से अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस मॉक ड्रिल को यात्री शशि कुमार मिश्रा, मनोज अग्रवाल, पंकज गुप्ता, पार्थ शील दा, राजेश चमरिया सहित कई यात्रियों ने सराहा और इसे सुरक्षा जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह, बबलू कुमार, एएसआई लगनदेव कुमार, अजय कुमार सिंह, सज्जन कुमार सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, मुलायम कुमार, गोविंद राम सहित दर्जनों जवान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here