Home #Katihar rail mandal अब कटिहार से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन। यात्रियों में हर्ष

अब कटिहार से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन। यात्रियों में हर्ष

13
0

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा कटिहार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में सीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत ट्रेन नंबर 11031/11032 पनवेल- अलीपुरद्वार- पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का दिनांक 17.01.2026 को गाड़ी सं. 01032 सिलीगुड़ी- पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी ।
वही ट्रेन नंबर 15949/15950 डिब्रूगढ़- गोमतीनगर- डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़- गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी ।
जबकि ट्रेन नंबर 15671/15672 कामाख्या- रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेसन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या- रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा । यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी ।
इन सभी उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कटिहार सीमांचल क्षेत्र से इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों में काफी हर्ष व्याप्त है वहीं इससे सीमांचल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेल प्रशासन द्वारा सभी नई अमृत भारत ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here