Home #katihar पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” – कर्नल एकेडमी के स्थापना दिवस पर इम्तियाज़...

पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” – कर्नल एकेडमी के स्थापना दिवस पर इम्तियाज़ अली ने किया वृक्षारोपण

4
0

सिरसा, कटिहार में स्थित कर्नल एकेडेमी के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक श्री इम्तियाज़ अली के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देना एवं परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाना रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रमुख कर्नल अक्षय यादव, निदेशक अरुण कुमार, प्राचार्य राजीव एंड्रू एवं विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथी श्री इम्तियाज़ अली ने केवल विद्यार्थियों को प्रेरित किया, बल्कि सकारात्मक सामाजिक संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे मित्र हैं और हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा – भरा बनाना चाहिए।

कर्नल एकेडेमी के बीथोवेन (Beethoven) संगीत कक्ष में विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायक संवाद

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मुख्य अतिथी इम्तियाज़ अली ने विद्यालय आगमन के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संवाद किया। इस विशेष सत्र का आयोजन बीथोवेन संगीत कक्ष में किया गया, उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों, संघर्षों और सफलता की यात्रा को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इसके पश्चात इम्तियाज़ अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और धैर्य अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास और असफलताओं से सीखने से मिलती है। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उनसे फिल्म निर्माण, कहानी लेखन और रचनात्मक करियर से जुड़े कई प्रश्न पूछे। उन्होंने बड़े ही सरल और रोचक अंदाज़ में उत्तर देते हुए कहा कि अच्छी कहानी वही होती है जो दिल से निकले और समाज से जुड़ी हो। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव है और किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और मूल्य अत्यंत आवश्यक हैं। उनके शब्दों ने विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास से भर दिया। कर्नल एकेडेमी विद्यालय के प्रमुख कर्नल अक्षय यादव ने कहा की आज हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि हमारे बीच प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली उपस्थित रहे और उन्होंने हमारे विद्यार्थियों के साथ सार्थक संवाद किया। हमारा विद्यालय सदैव समग्र शिक्षा, नैतिक मूल्यों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व का हमारे विद्यार्थियों के बीच आना हमारे शैक्षणिक वातावरण को और समृद्ध बनाता है। हमें विश्वास है कि आज का यह संवाद विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here