पुलवामा हमले में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को नमन करने के लिए, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय पटेल चौक स्थित सीताराम गार्डन में आयोजित इस ‘मेगा रक्तदान शिविर’ में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीदों की याद में रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
उनके साथ मेयर उषा देवी अग्रवाल और जिला परिषद सदस्य रश्मि सिंह ने भी शिरकत की और संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की।
सुबह से ही सीताराम गार्डन में रक्तदान करने वालों की लंबी कतारें देखी गईं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त सेना के सम्मान में जरूरतमंदो के लिए समर्पित किया जाएगा।
इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद जवान अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बजरंग दल और विहिप के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारि अनीश सिंह(उत्तर बिहार प्रांत सुरक्षा प्रमुख)
पवन पोद्दार(पूर्व बजरंग दल विभाग सह-संयोजक)
राणा सोनी(जिला संयोजक)प्रीतम प्रताप(जिला सह-मंत्री)
राजेश राज(जिला संपर्क प्रमुख), सोनू सिंह (सुरक्षा प्रमुख), विष्णु शांडिल्य (सेवा प्रमुख), आनंद तिवारी, रंजन साह, राहुल सिंह, और प्रणव भगत सहित नगर इकाई के हर्षित, कुणाल जोशी, शशि भूषण और सुशांत दत्ता, रवि, विक्की, शुभम, आनंद, दीपक, आदित्य और बादल रमानी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिविर के प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



