Home #Katihar rail mandal डीआरएम के नेतृत्व में रेल कॉलोनियों में चला स्वच्छता का महाअभियान

डीआरएम के नेतृत्व में रेल कॉलोनियों में चला स्वच्छता का महाअभियान

3
0

जेसीबी की गड़गड़ाहट के साथ कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता का लिया संकल्प
रेल कॉलोनियों में महा स्वच्छता अभियान, डीआरएम के नेतृत्व में प्रशासन और कर्मियों ने मिलकर रचा नया इतिहास।।

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह के कुशल नेतृत्व में पूरे रेल परिसर में सघन महा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत गिरजा कॉलोनी स्थित रेल क्षेत्र से की गई, जिसके बाद साहेब पारा और स्टेशन एरिया सहित वर्षों पुराने नालों की व्यापक सफाई कराई गई।
इस विशेष अभियान में डीआरएम किरेंद्र नराह और एडीआरएम मनोज कुमार सिंह स्वयं पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और कार्यों का लगातार निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए। अभियान के दौरान 6 जेसीबी मशीनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं दर्जनों सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डीआरएम किरेंद्र नराह ने बताया कि रेल कॉलोनियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र में हल्की बारिश में जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
वहीं एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि नालों से निकाली गई गंदगी को सुखाकर खाद के रूप में रिसाइक्लिंग किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
वर्षों बाद रेल क्षेत्र में इस प्रकार का व्यापक सफाई अभियान देखने को मिला, जिसमें अधिकारी स्वयं मैदान में सक्रिय रहे। स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। डीआरएम के नेतृत्व में चलाए जा रहे इन अभियानों से रेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here